सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का
शिक्षा जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रकिया है
सदाचार उचित आचरण हमें सिखाती है
सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का।
अब चुनौती बहुत है वक्त की
निकलेगा समस्या का हल भी
खुशियों की बारिश अवश्य ही होगी,जब
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का।
प्यार से सबके दिल को जीतने वाला ही
जग में सबसे बड़ा महान है
सबकों बराबर समझों,बराबर जानों
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का।
मानव जीवन सुख दुःख का मिश्रण है
दुःखो की परवाह ना करो
धर्मपरायण हो कर्तव्य का पालन
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का।
अमूल्य है मानव जीवन सज्जनों
लक्ष्य से सुखमय बना लो
सुख रूपी सागर लहराना है जीवन में तो
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का।
आसपास के समाज को गहराई से पढ़ने से ही
हमारा जीवन परिपक्वता से परिपूर्ण होगा
अपना जीवन को बेहतर बनाने के लिए
सम्मान करो सबका अपमान मत करो किसी का।
नूतन लाल साहू
Sarita Shrivastava "Shri"
02-May-2024 10:38 AM
वाह! बेहतरीन सुन्दर विचार प्रस्तुति👌👌🌹🌹
Reply